कानपुर दक्षिण में सरदार पटेल जयंती पर जन जागरण अभियान की तैयारी बैठक आयोजित

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जन जागरण अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। इस दौरान अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों और जन भागीदारी को सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई।
अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सरदार पटेल के सपनों के विकसित और आत्मनिर्भर भारत को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने सरदार पटेल को सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत की जो एकता आज दिखाई देती है, वह सरदार साहब के अदम्य साहस, संकल्प और दूरदृष्टि का परिणाम है।
इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।



