NEWSUttar Pradesh

रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। कानपुर के स्वरूप नगर शताब्दी गेस्ट हाउस में रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर द्वारा दीपावली के उपरांत दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों और उनके परिवारों का स्वागत किया।

अध्यक्ष यतिंद्र शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम क्लब के सदस्यों के लिए यादगार शाम बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। मार्गदर्शक इंद्र मोहन रोहतगी ने संगीत की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ आनंद लिया।

महामंत्री रितेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे सभी ने परिवार के साथ मिलकर खुशियों भरी शाम का आनंद उठाया। रॉक बैंड की प्रस्तुतियों ने भी माहौल को और खुशनुमा बना दिया।

इस अवसर पर यतिंद्र शुक्ला, रितेश गुप्ता, विनय गुप्ता, इंद्र मोहन रोहतगी, नीरू टंडन, मनीष गुरनानी, अनिल धूपर, विवेक अग्रवाल, डी.सी. शुक्ला, डॉ. विभा शुक्ला, कंचन गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों और भोजन का आनंद भी लिया।

Related Articles

Back to top button