NEWSUttar Pradesh

भाजपा कानपुर उत्तर की बैठक में ‘रन फॉर यूनिटी’ की तैयारियों पर बनी रणनीति

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए अनिल दीक्षित ने कहा कि भाजपा हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाती है। इस अवसर पर जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए अनुभव कटियार, अनुपम मिश्रा और अमित बॉथम को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित आर्यनगर व सीसामऊ विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से प्रतिभागियों की संख्या तय करने का आग्रह किया तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु दिशा-निर्देश दिए।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 31 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे मूलगंज चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के बाद ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरुआत होगी। यह दौड़ लाटूश रोड से होते हुए डिप्टी पड़ाव से चंद्रिका देवी मंदिर चौराहे तक जाएगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे और समापन स्थल पर सभा को संबोधित करेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा राजू, संतोष शुक्ला, जन्मेजय सिंह, जगदीश तिवारी, शिवांग मिश्रा, सुनील जायसवाल, आकाश शुक्ला, पारस मदान, ऋचा सक्सेना, सरोज सिंह, सीमा एमबीए, राहुल मिश्रा, परमानंद गुप्ता, अनूप चौधरी, राशिद आरफी, तथा मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, योगेश पांडे, रमाशंकर अग्रहरि, इंद्रजीत खन्ना, भानु प्रताप सिंह, दीपक शुक्ला, प्रशांत त्रिपाठी, मनोज प्रधान, अजय शर्मा और शिवम गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button