NEWSUttar Pradesh
पुलिस आयुक्त ने किया अनवरगंज थाने का औचक निरीक्षण

- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। दिनांक 1 नवंबर 2025 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने थाना अनवरगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न कार्यालयों, जैसे महिला हेल्प डेस्क, साइबर क्राइम कार्यालय, अपराध रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।



