NEWSUttar Pradesh

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने किया भर्ती परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। दिनांक 1 नवंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों की भर्ती परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण जोन के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और केन्द्र प्रभारियों व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button