NEWSUttar Pradesh

पुलिस आयुक्त ने किया कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। दिनांक 1 नवंबर 2025 को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों की भर्ती परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने केंद्रों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो, ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button