NEWSUttar Pradesh

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन की तैयारी बैठक संपन्न

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की ओर से ‘वंदे मातरम’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।

बैठक में उन्होंने बताया कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’, जिसकी रचना वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी, को 1950 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रगीत का दर्जा प्रदान किया था। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में 150 स्थानों पर तथा उत्तर प्रदेश में 18 स्थानों पर सामूहिक रूप से इसके मूल स्वरूप में गायन का निर्णय लिया गया है। इन 18 स्थानों में कानपुर नगर भी शामिल है।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि ‘वंदे मातरम’ गीत में निहित प्रबल राष्ट्रीय भावना के कारण ब्रिटिश शासन ने इसके गायन पर प्रतिबंध लगाया था। यही गीत स्वदेशी आंदोलन का प्रमुख नारा बना और भगत सिंह, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

उन्होंने आगे बताया कि 7 नवंबर को भाजपा कार्यकर्ता एवं विचार परिवार से जुड़े लोग स्वदेशी परिधान धारण कर, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथ में लेकर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में एकत्रित होंगे और ‘वंदे मातरम’ गीत के मूल पांच पदों का सामूहिक गायन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत इस गीत को दो पदों तक सीमित कर दिया था।

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जिला मंत्री अनुपम मिश्रा को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है।

बैठक में प्रमुख रूप से संतोष शुक्ला, जितेंद्र विश्वकर्मा, अनुराग शर्मा, रंजीता पाठक, सतेंद्र पांडेय, जन्मेजय सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, आकाश शुक्ला, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, आशा पाल, सत्यम गुप्ता, आनंद मिश्रा, पारस मदान, प्रशांत त्रिपाठी, सुनील जायसवाल, दीपक सिंह, नवाब सिंह, देवनाथ मिश्रा, परमानंद शुक्ला, अतुल दीक्षित, रोहित साहू, सुनीता गौड़, दीपक शुक्ला, रामऔतार सेंगर, विधि राजपाल, महेश सोनी, मनोज अग्रवाल, अभिराज सिंह, यश जायसवाल, राधा सैनी, नीता मिश्रा, रवि पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button