NEWSUttar Pradesh

कानपुर: मोतीझील में गुरु नानक जयंती पर DM ने टेका मत्था, जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर मोतीझील में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरु नानक देव जी को नमन किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश समाज को एकता, सद्भाव, मानवता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन सच्चाई, समानता और करुणा के आदर्शों से भरा हुआ था, जो हमेशा मानवता के लिए मार्गदर्शक रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन का आनंद लिया और लंगर सेवा में सक्रिय भागीदारी की। जिलाधिकारी ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में सहायक हैं।

Related Articles

Back to top button