NEWSUttar Pradesh

थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने थाना अरौल में की जनसुनवाई

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। आज दिनांक 08 नवंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने थाना अरौल में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसीपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण न्यायोचित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति-5 एवं साइबर जागरूकता अभियान के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दोनों आवश्यक हैं, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।

Related Articles

Back to top button