BundelkhandNEWS

डॉ. संदीप सरावगी का सराहनीय कदम — पूनम के जीवन में खिली नई उम्मीद की किरण

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह, समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं

  • पूजा परिहार

झांसी। मानवता और सेवा को सर्वोच्च स्थान देने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने एक बार फिर करुणा और संवेदना की मिसाल पेश की है। जनपद की निवासी पूनम वर्मा, जिनके पिता कुंवरलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, को डॉ. सरावगी ने आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान किया।

डॉ. सरावगी ने पूनम वर्मा को झांसी के प्रतिष्ठित कलर्स ब्यूटी पार्लर से विशेष रूप से तैयार करवाया और तत्पश्चात उन्हें संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आमंत्रित किया। यहां एक भावनात्मक समारोह में पूनम को फुल साइज ट्रॉली बैग, किचन सेट और अन्य उपयोगी उपहार भेंट किए गए।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि डॉ. संदीप सरावगी सिर्फ एक समाजसेवी नहीं, बल्कि असहाय और जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। वे अब तक सैकड़ों कन्याओं के विवाह में सहयोग कर चुके हैं और अपने सेवा भाव से समाज में निरंतर नई रोशनी फैला रहे हैं।

इस अवसर पर उमा वर्मा, भारती वर्मा, पूजा, मीना मसीह, कुसुम साहू, संदीप नामदेव, मनोज रेज, सोमकांत निगम, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह और सिद्धांत गुप्ता सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने डॉ. सरावगी के निःस्वार्थ सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें “समाज का सच्चा करुणा दूत” कहा।

Related Articles

Back to top button