CM के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

भाण्डेर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अमन कुमार
दतिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था एवं आमजन की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम के दौरान सुचारू यातायात और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रशासन का लक्ष्य है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए।



