HomeNEWSअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 35 महिलाओं का सम्मान, अनहद फाइनेंशियल सर्विसेज ने...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 35 महिलाओं का सम्मान, अनहद फाइनेंशियल सर्विसेज ने किया भव्य समारोह

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर अनहद फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके प्रेरणादायक योगदान को सराहा गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पारुल गोयल और डॉ. विनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने अपना बहुमूल्य समय देते हुए समाज के उत्थान और महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विचार और सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाशाली और सफल महिलाओं ने अपनी प्रेरणादायक सफलता की कहानियां भी साझा कीं, जिससे उपस्थित लोगों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली। आयोजकों ने सभी सम्मानित महिलाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments