HomeBundelkhandअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान, स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान, स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट

  • पूजा परिहार

झांसी। हेल्पिंग हैंड्स सेवा संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय संग्रहालय, झांसी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान धर्मपत्नी सुनीता शर्मा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं की भूमिका और समाज में उनके योगदान की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में माननीय एमएलसी रमा निरंजन, आयोजक सत्येन्द्र श्रीवास्तव, व्यापारी नेता संजय पटवारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments