- विवेक कुमार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना क्षेत्र अकबरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजार और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए आमजनमानस से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पैदल गश्त के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।


