कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर फूलबाग हादसे के पीड़ितों के पुनर्वास की उठाई मांग
- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। फूलबाग क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों को राहत दिलाने के लिए कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि आग से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि केस्को की लापरवाही के चलते लगी आग में कई दुकानदारों की आजीविका पूरी तरह समाप्त हो गई है। कई परिवारों की बेटियों की शादी के लिए संचित नकदी जलकर राख हो गई, वहीं कई लोगों का सामान, फल-सब्जी और दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं।

कांग्रेस नेताओं ने सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल 10 लाख रुपये का मुआवजा देने और उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।
इस दौरान पवन गुप्ता के साथ नरेश त्रिपाठी, मुकेश वाल्मीकि, अजय श्रीवास्तव ‘शीलू’, पद्म मोहन मिश्रा, किरण गुप्ता, विनोद अवस्थी, सुनील वाल्मीकि सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं पीड़ित परिवार मौजूद रहे।


