NEWSUttar Pradesh
अटल घाट पर महिलाओं को सुरक्षा व जागरूकता का संदेश, एंटी रोमियो टीम ने चलाया अभियान

- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। 23 मार्च 2026 को थाना साढ़ की एंटी रोमियो टीम ने #मिशन_शक्ति_5 के तहत अटल घाट पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अभियान के तहत टीम ने यूपीसीओपी (UPCOP) ऐप के उपयोग के बारे में भी बताया, जिससे आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी अहम सुझाव दिए गए।
पुलिस टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।



