HomeNEWSएसपी प्रबल प्रताप सिंह ने मिशन शक्ति के तहत जागरूकता दौड़ को...

एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने मिशन शक्ति के तहत जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

  • अभिषेक कुमार

महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला जागरूकता हेतु भव्य दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

इस जागरूकता दौड़ में जवाहर नवोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को 1090, 112, 1076 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

साथ ही उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments