अन्नदान महादान अभियान को मिल रहा निरंतर सहयोग, हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन पर हुआ प्रसाद वितरण

- पूजा परिहार
झांसी। वर्ष 2024 में प्रारंभ किए गए अन्नदान महादान अभियान को समाज के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान से जुड़े सभी साथियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने अपील की है कि इसी तरह सभी लोग आगे भी साथ देते रहें, ताकि समाजहित के कार्य निरंतर किए जा सकें।
इसी क्रम में प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को होने वाले प्रसाद वितरण कार्यक्रम के तहत इस माह भी 6 जनवरी 2026 (मंगलवार) को शाम 5 बजे हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मिश्रा जी, प्रदीप श्रीवास्तव, नेहा, नीतू चावला, पूजा परिहार एवं राजेंद्र कुशवाहा सहित कई सहयोगी उपस्थित रहे। वहीं जो साथी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से टैग और कमेंट कर अपना सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया।

आयोजकों ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपसी सहयोग और सहभागिता से ही यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है और समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है।
अंत में अभियान से जुड़े रामअवतार राय, एडवोकेट (झांसी) ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के इस कार्य में निरंतर सहयोग की अपील की।



