अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना ककवन का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया

- अजय सिंह
कानपुर नगर। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कपिल देव सिंह ने आज थाना ककवन का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण अनुभागों—थाना कार्यालय, CCTNS कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति कक्ष—का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण
एडीसीपी पश्चिम ने
- असलहों की सफाई और रखरखाव,
- हवालात की स्थिति,
- पुलिस बैरक की व्यवस्था
का भी विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, अभिलेखों के सही रख-रखाव, अनुशासन और आमजन की समस्याओं के संवेदनशील व त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान लंबित प्रार्थना पत्रों तथा विवेचनाओं की समीक्षा की गई। एडीसीपी ने सभी मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए और कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
इस निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर भी उपस्थित रहे।



