
“सरकार हर कदम पर खिलाड़ियों के साथ, देश के लिए मेडल जीतने का करें संकल्प”
- शालिनी शर्मा
लखनऊ। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र और पुरस्कार राशि वितरित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे निरंतर परिश्रम कर देश का नाम रोशन करें और नई ऊंचाइयों को हासिल करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के साथ हर कदम पर खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


