HomeNEWSअमेठी में समाजवादी पार्टी का विस्तार, रेनू यादव बनीं जिला उपाध्यक्ष

अमेठी में समाजवादी पार्टी का विस्तार, रेनू यादव बनीं जिला उपाध्यक्ष

गुंजन सिंह ने सौंपा नियुक्ति पत्र, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

  • दीक्षा त्रिवेदी

अमेठी। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए श्रीमती रेनू यादव को अमेठी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर की गई है।

जिला महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि रेनू यादव पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। उनके नेतृत्व में पार्टी को स्थानीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

समाजवादी पार्टी परिवार ने रेनू यादव का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, और सभी ने मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments