HomeBundelkhandआईजीआरएस में झांसी रेंज का दबदबा कायम, लगातार 12वीं बार नंबर-1

आईजीआरएस में झांसी रेंज का दबदबा कायम, लगातार 12वीं बार नंबर-1

सभी जनपदों ने भी हासिल किया पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

  • नरेश राठौर

झांसी। जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में झांसी पुलिस रेंज ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में लगातार 12वीं बार प्रथम स्थान हासिल किया है। मार्च 2026 की जारी रैंकिंग में रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों ने भी पहला स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

जनपद स्तर पर जालौन ने लगातार चौथी बार, झांसी ने तीसरी बार और ललितपुर ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर रेंज का मान बढ़ाया। यह सफलता पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के निर्देशन में शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का परिणाम मानी जा रही है।

आईजी आकाश कुलहरि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें प्रभारी आईजीआरएस/सीसीटीएनएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोऑर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए श्रीमती प्रियंका गुप्ता शामिल रहे।

आईजी ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शासन की मंशानुसार उनका विधिक समाधान किया जाए, ताकि आमजन में पुलिस की सकारात्मक छवि और विश्वास बना रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments