NEWSUttar Pradesh

आगामी पर्वों को लेकर सेंट्रल ज़ोन में पुलिस की सघन पैदल गश्त

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 28.02.2026 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) के निर्देशन में सेंट्रल ज़ोन के समस्त थाना क्षेत्रों में आगामी पर्व—होलिका दहन, होली एवं ईद—को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सघन पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तथा दंगा-नियंत्रण उपकरणों के साथ संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों सहित प्रमुख बाजारों में व्यापक भ्रमण किया गया।

इस दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द, शांति और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button