
कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनात सिपाही ने हासिल की बड़ी सफलता, अधिकारियों ने दी बधाई
ज्योति सिंह
कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनात 2018 बैच के आरक्षी आशीष शुक्ला ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए UPPCS 2024 परीक्षा में कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर चयन पाया है। मूल रूप से शुक्ला बाजार, अमेठी के निवासी आशीष शुक्ला की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने आरक्षी आशीष शुक्ला को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी सुमित सुधारकर रामटेके भी मौजूद रहे। उन्होंने भी आशीष शुक्ला की उपलब्धि की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
आशीष शुक्ला की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो नौकरी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।


