HomeNEWSइटावा में दो दिवसीय अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को...

इटावा में दो दिवसीय अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

  • अभिषेक कुमार

इटावा। बकेवर स्थित राम जानकी मंदिर के सामने आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में प्रकाश पाल ने कहा कि कबड्डी भारत की पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह खेल युवाओं में अनुशासन, साहस, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अंत में उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments