NEWSUttar Pradesh

ईद-उल-फितर को लेकर डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव सक्रिय, मरकाजी ईदगाह का किया निरीक्षण

बजरिया क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों संग गोष्ठी कर शांति व सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बजरिया थाना क्षेत्र स्थित मरकाजी ईदगाह (बेनाझाबर मार्ग) पर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, पार्षदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की।

गोष्ठी के दौरान डीसीपी सेंट्रल ने ईदगाह प्रबंधन समिति एवं आयोजकों से संवाद स्थापित कर व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग बनाए रखने और प्रशासन का साथ देने की अपील की।

इसके उपरांत डीसीपी सेंट्रल ने मरकाजी ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। नमाज के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती और आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी निर्देश दिए गए।

इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अर्चना सिंह, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button