जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया नगर क्षेत्र का भ्रमण
- तरुण कुमार
जालौन (उरई)। आज दिनांक 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद जालौन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली उरई नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
इस दौरान उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तत्पर है।


