NEWSUttar Pradesh

ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी ने किया अकबरपुर क्षेत्र का निरीक्षण

ईदगाह व मस्जिदों का भ्रमण कर पुलिस बल को दिए निर्देश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्र में ईदगाह एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता की जांच की और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बना रहे।

Related Articles

Back to top button