HomeNEWS‘उड़ान’ सीजन-2 × मिशन निडर: छात्रों में आत्मविश्वास और जागरूकता की नई...

‘उड़ान’ सीजन-2 × मिशन निडर: छात्रों में आत्मविश्वास और जागरूकता की नई उड़ान

एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल में साइबर जागरूकता व सेल्फ-डिफेंस वर्कशॉप का सफल आयोजन

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। “Empowering the Future” थीम के तहत दैनिक जागरण के ‘उड़ान’ सीजन-2 और मिशन निदार के संयुक्त तत्वावधान में एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल में एक प्रभावशाली वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को साइबर जागरूकता और आत्मरक्षा (Self-Defense) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कानपुर पुलिस, दैनिक जागरण टीम एवं स्कूल प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा।

स्कूल नेतृत्व में निदेशक अजीत अग्रवाल, प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाठक एवं उप-प्रधानाचार्य उमा निगम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दैनिक जागरण की ओर से चीफ ब्रांड हेड भावना शुक्ला चौधरी उपस्थित रहीं। वहीं मिशन निडर टीम में शिखा शुक्ला, ईशिका अरोड़ा, पलक सेंगर एवं संदीप शुक्ला ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सेल्फ-डिफेंस सत्र में राज प्रताप सिंह (शिहान), अनन्या और कृष्णा ने छात्रों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। वहीं साइबर क्राइम टीम में रिया तिवारी, रईस अहमद, सचिन त्यागी, मनु गौतम, रोहित दुबे, एचसी सतेंद्र व साविता तथा कॉन्स्टेबल नीरज कुमार व मनमोहन शामिल रहे।

वर्कशॉप के दौरान छात्रों को बताया गया कि “निडर” होना केवल शारीरिक रूप से मजबूत होना नहीं है, बल्कि डिजिटल रूप से सजग, सामाजिक रूप से जागरूक और मानसिक रूप से तैयार रहना भी उतना ही जरूरी है। यह कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments