NEWSUttar Pradesh

उन्नत खेती से ‘नए उत्तर प्रदेश’ की समृद्धि की दिशा में कदम, किसानों को करोड़ों की सहायता वितरित

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार उन्नत खेती के माध्यम से ‘नए उत्तर प्रदेश’ की समृद्धि के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज लखनऊ में किसानों और लाभार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के तहत 2.51 लाख अन्नदाता किसानों को ₹285 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई। वहीं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 3,500 परिवारों को ₹175 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही आपदा मित्रों को जीवन बीमा का लाभ भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कृषि भवनों तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं के शिलान्यास की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। कार्यक्रम में किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए पावन पर्व होली की मंगलमय शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।

Related Articles

Back to top button