HomeNEWSउप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का चिनहट सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं...

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का चिनहट सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिनहट, लखनऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध जनस्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।

उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने, व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े सभी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments