BundelkhandNEWS

‘उम्मीद रोशनी’ ने स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम में किया बुजुर्गों का सम्मान

  • अतिथियों ने वृद्धाश्रमों के अस्तित्व पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में अभी भी सोच में बदलाव की आवश्यकता है।
  • पूजा परिहार

झांसी। समाजसेवी संस्था उम्मीद रोशनी ने अपना 10वां स्थापना दिवस सिद्धेश्वर नगर आईटीआई स्थित वृद्धाश्रम में मनाया। कार्यक्रम में नगर निगम की उपसभापति प्रियंका साहू मुख्य अतिथि रहीं, जबकि समाज कल्याण विभाग से सागर भट्ट ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

अतिथियों ने संस्था द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के सुझाव दिए। संस्था पिछले दस वर्षों से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर वृद्धजनों की सेवा के लिए निरंतर सक्रिय रही है और समय-समय पर वृद्धाश्रम पहुँचकर ज़रूरतमंदों की सहायता करती रही है।

कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्यों में सक्रिय रहने वाले समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने सम्मानित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं, उपस्थित अतिथियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

अंत में अतिथियों की उपस्थिति में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को गरम मोज़े और टोपी वितरित की गईं। इसके बाद सभी को स्वल्पाहार एवं मिष्ठान भी कराया गया।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र खाती, संदीप कंचन, विजित चतुर्वेदी, अब्दुल निज़ाम, रोहित श्रीवास, धर्मेंद्र यादव, मोहन सिंह, आकांक्षा परिहार, दीक्षा कुमारी, मुफ़्ती इमरान नदवी तथा संस्था अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन अब्दुल निज़ाम खान ने किया।

Related Articles

Back to top button