NEWSUttar Pradesh
उर्सला अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी अब नहीं शुरू हो सकेगी

- मनीष कुमार
कानपुर नगर। उर्सला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी अब दोबारा चालू नहीं हो पाएगी। निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि इंजीनियरों ने ओटी का निरीक्षण किया और इसकी स्थिति इतनी खराब पाई कि सर्जरी करना अब संभव नहीं है। एसी सिस्टम पूरी तरह बर्बाद हो चुका है और कबूतरों ने ओटी पर कब्जा कर रखा है।
अस्पताल में वर्तमान में चार ओटी संचालित हैं—हड्डी, नाक-कान-गला, नेत्र और सामान्य सर्जरी—जहां रोजाना औसतन 30 सर्जरी होती हैं। यदि मॉड्यूलर ओटी चालू होती तो सर्जरी की संख्या बढ़ती और रोगियों में संक्रमण की संभावना भी कम होती। यह ओटी 2009-10 में उर्सला के मुख्य भवन में वार्ड पांच के पास लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई थी, लेकिन शुरू ही नहीं हो पाई। अब स्थिति इतनी खराब हो गई है कि इंजीनियरों ने संचालन की अनुमति नहीं दी।



