HomeNEWSएकल अभियान का तीन दिवसीय प्रभाग योजना वर्ग शुभारंभ

एकल अभियान का तीन दिवसीय प्रभाग योजना वर्ग शुभारंभ

ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा विस्तार, कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण और संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। एकल अभियान द्वारा प्रभाग P-4 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रभाग योजना वर्ग का उद्घाटन समारोह सोमवार को पाण्डु नगर स्थित सोसाइटी धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सशक्तिकरण और ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार पर विशेष चर्चा की गई।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय अभियान प्रमुख डॉ. ललन शर्मा ने एकल अभियान की भूमिका और कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में न केवल शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कानपुर प्रांत प्रचारक श्रीराम जी ने कहा कि किसी भी योजना को बनाते समय लक्ष्य बड़ा रखना चाहिए और कार्यकर्ताओं के हित व उनकी चिंताओं का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संगठनात्मक मूल्यों को समझाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोग्य योजना के केंद्रीय प्रभारी डॉ. उमेश पालीवाल ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। संचालन प्रभाग अभियान प्रमुख ओमप्रकाश द्वारा किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय प्रशिक्षण प्रमुख (प्राथमिक शिक्षा) ओमप्रकाश शर्मा, गतिविधि विभाग के केंद्रीय प्रशिक्षण प्रमुख नीरज ठाकुर, केंद्रीय प्रमुख कार्यकर्ता विभाग मनोहर, केंद्रीय सह प्रशिक्षण प्रमुख बृजमोहन मित्तल, चैप्टर महामंत्री ध्रुव कुमार रूइया सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments