HomeNEWSएकल अभियान के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

एकल अभियान के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

कानपुर में 40 जिलों के 90 कार्यकर्ताओं ने बनाई वार्षिक योजना, सामाजिक विकास पर दिया जोर

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। एकल अभियान द्वारा आयोजित प्रभाग क्रमांक-4 के तीन दिवसीय प्रभाग योजना वर्ग का समापन समारोह पांडू नगर स्थित सोसाइटी धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में 40 जिलों से आए 90 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी वर्ष के लिए व्यापक योजना तैयार की गई।

समापन समारोह में केंद्रीय सह अभियान प्रमुख दीप कुमार ने एकल अभियान की पंचमुखी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अभियान आदिवासी, वनवासी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार के साथ-साथ बच्चों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने का कार्य कर रहा है। इसके तहत कंप्यूटर लैस बस (एकल ऑन व्हील), ई-रिक्शा एवं विभिन्न स्किल डेवलपमेंट प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही, सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने और समाज में समरसता स्थापित करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि प्रांत संघचालक भवानी भीख तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि एकल अभियान के कार्यकर्ता समर्पण और निष्ठा के साथ समाज परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रहे हैं और हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का संकल्प ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

कानपुर चैप्टर अध्यक्ष डॉ. ए.एस. प्रसाद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि समर्पण भाव से किए गए कार्य में विशेष आनंद मिलता है और भारत लोक शिक्षा परिषद की टीम एकल अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय आरोग्य शिक्षा प्रभारी डॉ. उमेश पालीवाल एवं कानपुर चैप्टर महिला अध्यक्ष डॉ. अनुराधा वार्ष्णेय ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके परिश्रम और समर्पण को अभियान की सफलता का आधार बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ताओं को सम्मान स्वरूप पानी की बोतल एवं बैग प्रदान कर विदाई दी गई। इस अवसर पर कानपुर चैप्टर के महामंत्री ध्रुव कुमार रुइया, केंद्रीय प्रशिक्षण प्रमुख नीरज ठाकुर, सह प्रशिक्षण प्रमुख बृजमोहन मित्तल, नियमित प्रशिक्षण प्रमुख शिवनाथ सिंह, प्रभाग सचिव संजीव, संभाग की मां ममता अवस्थी, उपाध्यक्ष मुकेश पालीवाल, तेज प्रताप, कार्यालय प्रमुख आशीष कुमार एवं अभियान प्रमुख विष्णुपति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments