NEWS

एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में 13 सितंबर को निकलेगी मैराथन दौड़

  • सोनम शर्मा

कानपुर नगर। एक राष्ट्र एक चुनाव के जनजागरण हेतु 13 सितंबर को शाम 4:00 बजे अंबेडकर प्रतिमा, नाना राव पार्क से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की टोलियों ने शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों – हरसहाय इंटर व डिग्री कॉलेज, एसएन सेन इंटर व डिग्री कॉलेज, ज्वाला देवी इंटर व डिग्री कॉलेज, बीएनएसडी इंटर कॉलेज, राधिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हीरालाल खन्ना इंटर कॉलेज, कानपुर विद्या मंदिर इंटर एवं डिग्री कॉलेज आदि में व्यापक संपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक राष्ट्र एक चुनाव के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में शामिल होने का आवाहन किया।

प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र के नेतृत्व में निकली इन टोलियों में अतुल दीक्षित, बी.एल. पांडे, डॉ. अजय मोहन शुक्ला, सुशील दुबे, आर.सी. पांडे, गणेश शुक्ला, आनंद सिंह, पी.एन. त्रिपाठी, शरद सिंह, सुरेंद्र कुमार, अखिलेश यादव, सद्गुरु मिश्रा, मनजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button