- विशाल कुमार
उन्नाव। आज दिनांक 02 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।


