HomeNEWSएसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित...

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित मामलों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments