HomeNEWSएसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के...

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments