HomeNEWSएस.एन. सेन बी.वी. पी.जी. कॉलेज में पूर्व-छात्रा संघ की प्रथम बैठक का...

एस.एन. सेन बी.वी. पी.जी. कॉलेज में पूर्व-छात्रा संघ की प्रथम बैठक का सफल आयोजन

पूर्व छात्राओं की सहभागिता से संस्थान के विकास को मिलेगी नई दिशा

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। एस.एन. सेन बी.वी. पी.जी. कॉलेज, कानपुर में पूर्व-छात्रा संघ की प्रथम बैठक का गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। बैठक में नव-निर्वाचित सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया गया तथा भविष्य की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व-छात्रा संघ की अध्यक्षा डॉ० कमल मुसद्दी, उपाध्यक्षा डॉ० अलका रानी, सचिव प्रो० सुनीता आर्या, प्रतिनिधि डॉ० सारिका अवस्थी, डॉ० विभा पाठक, डॉ० लक्ष्मी शुक्ला, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० सुमन, समाजशास्त्र की वरिष्ठ आचार्य प्रो० निशि प्रकाश तथा पूर्व-छात्रा संघ की प्रभारी प्रो० रेखा चौबे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो० सुमन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व छात्राओं की सहभागिता से महाविद्यालय के शैक्षणिक, भौतिक एवं सामाजिक संसाधनों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्यपाल महोदया के साथ हुई बैठक में भी पूर्व छात्राओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया था।

बैठक में पूर्व छात्राओं का डाटाबेस तैयार करने, नियमित संवाद स्थापित करने, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, मेंटरशिप व्यवस्था तथा अधोसंरचनात्मक विकास में सहयोग जैसे प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने इन प्रस्तावों का समर्थन करते हुए संघ को अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ० शुभा बाजपेई द्वारा किया गया। अंत में प्रो० रेखा चौबे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि पूर्व छात्राएं संस्थान की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव से विद्यार्थियों को नई दिशा मिलती है।

इस अवसर पर प्रो० अलका टण्डन, प्रो० प्रीति पाण्डेय, डॉ० प्रीति सिंह, डॉ० कोमल सरोज एवं समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments