NEWSUttar Pradesh

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) ने नई टीम का किया विस्तार, नए पदाधिकारियों का मनोनयन

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और मंडल अध्यक्ष विजय पंडित की सहमति से व्यापारी प्रतिनिधियों को जिला टीम में शामिल किया गया

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष श्री विजय पंडित की सहमति और मार्गदर्शन के आधार पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की टीम का विस्तार किया गया।

इस क्रम में मंडल के चेयरमैन श्री मणिकांत जैन, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और संरक्षक श्री रामेश्वर गुप्ता ने नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया।

कानपुर के सभी बाजार इकाईयों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों द्वारा प्रस्तावित योग्य व्यापारी प्रतिनिधियों को जिला टीम में समायोजित किया गया, ताकि मंडल के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके और व्यापारिक हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

नई टीम के विस्तार से व्यापार मंडल की गतिविधियों में तेजी आएगी और सभी बाजार इकाइयों के व्यापारी प्रतिनिधियों का समन्वय बेहतर ढंग से स्थापित होगा।

Related Articles

Back to top button