HomeNEWSकानपुर देहात झींझक में पावन गंगा सेवा संस्थान का 197वां रक्तदान शिविर...

कानपुर देहात झींझक में पावन गंगा सेवा संस्थान का 197वां रक्तदान शिविर संपन्न

सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित शिविर में IMA ब्लड बैंक टीम ने किया सफल रक्त संग्रह, आयोजकों ने जताया आभार

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। पावन गंगा सेवा संस्थान द्वारा संस्थापक प्रमोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 197वां रक्तदान शिविर राम पैलेस, झिझक में आयोजित किया गया। यह शिविर मां वैष्णो सेवा समिति, श्याम मित्र मंडल एवं उद्योग व्यापार मंडल झिझक के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अभूतपूर्व सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान IMA ब्लड बैंक की दक्ष टीम द्वारा रक्तदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। आयोजन में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपना योगदान दिया।

राम पैलेस के मालिक प्रिय मुन्नू गुप्ता द्वारा चोट लगने के बावजूद भी पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कराया गया, जिसके लिए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पत्रकार साथियों का भी उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments