
पुलिस अधीक्षक व एएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए देवनारायण द्विवेदी को स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


