कानपुर पश्चिम जोन में सघन रात्रि गश्त, संदिग्धों की चेकिंग से बढ़ाई सुरक्षा

- प्रतीक कुमार
कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के पश्चिम जोन में 19 मार्च 2026 को सभी थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सघन रात्रि गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के लिए सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारियों ने सभी कर्मियों को सतर्कता बरतने, रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।



