HomeMadhya Pradeshउज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ का लोकार्पण, स्वाद और सेहत का अनूठा संगम

उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ का लोकार्पण, स्वाद और सेहत का अनूठा संगम

  • विक्रम आनंद

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘नैवेद्य लोक’ को जनता को समर्पित करते हुए विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने की सराहना की।

‘नैवेद्य लोक’ में मालवा के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ ऑर्गेनिक फूड भी उपलब्ध रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को स्वाद के साथ सेहत का भी लाभ मिल सकेगा। यह पहल क्षेत्रीय खानपान संस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की पहलें स्थानीय परंपराओं को सहेजने और पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होती हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अब एक ही स्थान पर विविध स्वादों का अनुभव मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments