
यूपी-112 सेवा को मिली नई मजबूती, पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना
- ज्योति सिंह
कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल द्वारा कमिश्नरेट कानपुर नगर में यूपी-112 आपात सेवा को और मजबूत करते हुए 19 नए पीआरवी वाहन (इनोवा क्रिस्टा) को रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया।
इन नए वाहनों के शामिल होने से शहर में आपातकालीन पुलिस प्रतिक्रिया और अधिक तेज, प्रभावी एवं सुदृढ़ होगी। वर्तमान में कमिश्नरेट कानपुर नगर में कुल 109 पीआरवी वाहन (73 चार पहिया एवं 36 दो पहिया) सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, जो आम नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में मुख्यालय से अतिरिक्त वाहनों की उपलब्धता के साथ यूपी-112 सेवा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर और शीघ्र पुलिस सहायता मिल सके।


