HomeNEWSकानपुर में जलभराव की समस्या के समाधान को मिली स्वीकृति, मेयर प्रमिला...

कानपुर में जलभराव की समस्या के समाधान को मिली स्वीकृति, मेयर प्रमिला पाण्डेय ने जताया आभार

मकड़ीखेड़ा में पक्का नाला बनेगा, किदवई नगर बाईपास से पांडु नदी तक नाले के निर्माण को भी मंजूरी

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर। शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कानपुर की मेयर प्रमिला पाण्डेय के लगातार प्रयासों के बाद शासन की ‘व्यय वित्त समिति’ द्वारा दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

पहली परियोजना के अंतर्गत मकड़ीखेड़ा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने से नारामऊ, ख्योरा, नवाबगंज, विष्णुपुरी और पुराना कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

दूसरी परियोजना के तहत कानपुर दक्षिण क्षेत्र में किदवई नगर बाईपास से प्रारंभ होकर नौबस्ता–हमीरपुर मुख्य मार्ग होते हुए पांडु नदी तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस नाले के माध्यम से दक्षिण क्षेत्र के 26 वार्डों की जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या में काफी हद तक सुधार होगा।

इस स्वीकृति के लिए मेयर प्रमिला पाण्डेय ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments