
संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा और सतर्क रहने की अपील
- ज्योति सिंह
कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में जनपद कानपुर नगर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान थाना सजेती पुलिस ने जनपदीय एटीएस टीम के साथ, जबकि थाना ककवन पुलिस ने पुलिस लाइन से प्राप्त क्यूआरटी एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभारी अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन के माध्यम से गश्त कर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।
पुलिस टीम ने आमजन, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही लोगों को अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।


