कानपुर में साइबर ठगों की गैंग का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

- मनीष कुमार
कानपुर नगर। यूपी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग ऑनलाइन गेमिंग ऐप की आड़ में ठगी का पैसा ठिकाने लगाती थी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कई राज्यों के हजारों लोगों को गुमराह कर उनके नाम पर प्रधानमंत्री योजना के तहत बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों के जरिए ठगी की रकम को घुमाते थे। गिरोह भोले-भाले लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर डराकर उनसे मोटी रकम वसूलता था।

बर्रा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के पास से 22 मोबाइल, ₹3,21,220 नकद, 7 एटीएम कार्ड, 1 कार और 3 बाइक बरामद की हैं। बरामद मोबाइलों से मिले करीब 52 लाख रुपये को फ्रीज़ कराने की प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र श्रीवास्तव, निरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक दीपक गिरी, कमलदीप सिंह, संदीप यादव, अमित पचौरी सहित पुलिसकर्मी लकी गुप्ता, अमन, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र सिंह और धर्मपाल शामिल रहे।
डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।



