HomeUttar Pradeshकानपुर शक्ति प्रान्त का शक्ति स्थापना दिवस समारोह संपन्न

कानपुर शक्ति प्रान्त का शक्ति स्थापना दिवस समारोह संपन्न

कौशल्या देवी बालिका विद्यालय, जूही में सरस्वती पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। कानपुर शक्ति प्रान्त का शक्ति स्थापना दिवस कौशल्या देवी बालिका विद्यालय, जूही कानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं प्रार्थना से किया गया।

कार्यक्रम में शक्ति कानपुर प्रान्त की यूनिट इंचार्ज प्रोफेसर सुनीता वर्मा, प्रोफेसर शशि बाला सिंह, स्थापना दिवस की कोऑर्डिनेटर डॉ० शिखा त्रिपाठी एवं डॉ० भावना शर्मा उपस्थित रहीं।

कौशल्या देवी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० स्मित तिवारी को “शक्ति प्रेरणा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। उन्हें शक्ति कानपुर प्रान्त की टीम द्वारा शॉल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्व शक्ति सपोर्ट के अंतर्गत कुमारी प्राप्ति राजपूत को प्रमाण पत्र एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ-साथ शक्ति कानपुर के सदस्यों की ऑफलाइन एवं ऑनलाइन उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शक्ति की अध्यक्ष लीना बावडेकर की ऑनलाइन उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने डॉ० स्मित तिवारी एवं प्राप्ति राजपूत को उनके सम्मान हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस प्रकार शक्ति कानपुर प्रान्त द्वारा शक्ति स्थापना दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments